Tue. Jun 2nd, 2026

शेयर मार्केट के नाम पर लाखों का फ्रॉड, दुगुने मुनाफे के लालच में 38 लाख रूपये की ठगी

CG news : भिलाई के सुपेला क्षेत्र के एक व्यक्ति पर शेयर मार्केट में निवेश कर हर माह तीन प्रतिशत लाभ देने का प्रलोभन देकर रायपुर निवासी दो लोगों से 38 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की शिकायत सुपेला थाना में की गई है।

ठगी के मुख्य आरोपी और पीड़ित व्यक्ति का पहले से था परिचय

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर निवासी एवं वर्तमान में अमलीडीह में रहने वाले दीपक गाडगे ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि पुरानी बस्ती सुपेला निवासी टोमन दास साहू ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर उनसे 23 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत में बताया गया है कि मेकाहारा रायपुर में स्टोरकीपर के रूप में कार्यरत दीपक गाडगे को उनके सहकर्मी भीष्म महिलांग ने टोमन दास साहू से परिचित कराया था। (एजेंसी)

About The Author