CGBSE ने 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा की समय-सारणी जारी की
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं जुलाई महीने में आयोजित की जाएंगी।
12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से होगी शुरू
हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 8 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 22 जुलाई 2026 तक चलेंगी। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी, जबकि अंतिम दिन 22 जुलाई को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से शुरू
हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 9 जुलाई 2026 से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक चलेंगी। इस परीक्षा का पहला पेपर गणित का होगा, जबकि अंतिम दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग सहित अन्य विषयों की परीक्षा संपन्न होगी।
परीक्षा का समय और नियम तय
सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे किया जाएगा, जबकि प्रश्नपत्र 9:10 बजे बांटे जाएंगे। परीक्षा लिखने का कार्य सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा।
मंडल ने जारी किए निर्देश
मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। विद्यार्थियों को निर्धारित समय और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

