IMD किया अलर्ट, 2 जून को 21 घंटों के भीतर 17 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान की दी चेतावनी
IMD Heavy Rain Alert:
IMD Heavy Rain Alert: देश में कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि 2 जून को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। लोगों को इस दौरान बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की टेंशन बढ़ने वाली है। अगर ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार आईएमडी का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बुरी तरह फंस सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में आंधी के कहर से पेड़-पौधे जड़ से उखड़ सकते हैं।

कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण केरल से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर, निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 2 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 2 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास चेतावनी है। यहां तूफानी हवा का कहर देखने को मिल सकता है।(एजेंसी)

