Mon. Jun 1st, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, NEET परीक्षा 21 जून को आयोजित

Supreme Court :

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने 2026 की NEET UG परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। यह याचिका आज जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और अरविंद कुमार की आंशिक कार्यदिवस वाली बेंच के समक्ष पेश की गई। कोर्ट ने मामले को छुट्टियों के बाद सूचीबद्ध किया है। जस्टिस नरसिम्हा ने टिप्पणी की वे (NTA) परीक्षा को दोबारा आयोजित कर रहे हैं। उन पर कितना दबाव है! हम छुट्टियों के बाद इस पर चर्चा करेंगे।

21 जून को फिर से होने वाली है NEET एग्जाम

एनटीए ने नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को फिर से आयोजित करने की घोषणा की है। वहीं, 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा 14 जून तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी 24 जून 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।

अगले साल से कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा होने की उम्मीद

हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कोर्ट में हलफनामा देकर साफ किया है कि वह अगले साल से नीट परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड मॉडल पर ले जाने की पूरी तैयारी कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा कराने का भरोसा दिया है।

पेपर लीक पर बवाल होने के बाद शिक्षा मंत्री ने बुलाई थी उच्च स्तरीय बैठक

बता दें कि नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक भी की गई थी। बैठक के दौरान, नीट परीक्षा को सुचारू और प्रभावी ढंग से आयोजित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई थी। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, विद्यालय शिक्षा सचिव, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्तों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (एजेंसी)

 

 

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े