Karan Johar Unfollowed Stars: करण जौहर ने बॉलीवुड सितारों से तोड़ा ‘डिजिटल नाता’! शाहरुख, आलिया और मनीष मल्होत्रा को किया अनफॉलो; खबर उड़ते ही फिल्ममेकर ने लगाई क्लास
Karan Johar Unfollowed Stars: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ, पार्टियों और सोशल मीडिया एक्टिविटीज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन गुरुवार की शाम से करण जौहर का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक एक नए और बेहद चौंकाने वाले सस्पेंस की वजह से टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन (1.75 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स वाले करण जौहर ने अपने अकाउंट से कई बड़ी फिल्मी हस्तियों और अपने बेहद करीबी दोस्तों को ताबड़तोड़ अनफॉलो (Unfollow) करना शुरू कर दिया है।
शुरुआत में फैंस को लगा कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन जब धीरे-धीरे बॉलीवुड के सबसे बड़े नाम उनकी फॉलोइंग लिस्ट से गायब होने लगे, तो बी-टाउन के गलियारों में सनसनी फैल गई।
शाहरुख खान से लेकर आलिया-करीना तक… कई दिग्गजों से तोड़ा डिजिटल नाता
करण जौहर ने जिन लोगों को अपनी फॉलोइंग लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया है, उनमें कई ऐसे बड़े नाम शामिल हैं जिन्हें करण का सबसे पक्का दोस्त या फिर उनका परिवार माना जाता है। इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का है, जिन्हें करण अपना भाई मानते हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह भी है कि शाहरुख खान ने भी करण को पहले से फॉलो नहीं किया हुआ था।
शाहरुख के अलावा, करण ने अपने सालों पुराने जिगरी यार व मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन को भी अनफॉलो कर दिया है। हैरानी की बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, बल्कि करण जौहर ने उन सितारों से भी दूरी बना ली है जिन्हें उन्होंने खुद बॉलीवुड में लॉन्च किया था और जिनके गॉडफादर कहे जाते हैं। उनकी इस नई लिस्ट से करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा जैसी सहेलियां तो गायब हैं ही, साथ ही ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सितारे—वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी सबसे चहेती आलिया भट्ट को भी उन्होंने अनफॉलो कर दिया है। अब करण के अकाउंट पर ‘फॉलोइंग’ की संख्या घटकर महज 78 रह गई है, जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अभी भी शामिल हैं।
हाल ही में की थी तारीफ, फिर अचानक क्यों बदला मन?
करण जौहर का यह फैसला फैंस और क्रिटिक्स को इसलिए भी ज्यादा हैरान कर रहा है, क्योंकि हाल ही में आयोजित हुए ‘मेट गाला 2026’ (Met Gala 2026) इवेंट में करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा के ही कस्टमाइज्ड डिजाइनर आउटफिट में अपना शानदार डेब्यू किया था। इतना ही नहीं, इसी इंटरनेशनल इवेंट के दौरान करण ने भावुक होते हुए मीडिया से कहा था कि आज वे जिस भी मुकाम पर खड़े हैं, उसका पूरा श्रेय शाहरुख खान को ही जाता है। ऐसे में चंद दिनों बाद ही शाहरुख और मनीष दोनों को अनफॉलो करने का फैसला किसी के गले नहीं उतर रहा था।
बवाल बढ़ा तो करण जौहर ने लगाई क्लास- “यह कोई नेशनल न्यूज नहीं है!”
जैसे ही सोशल मीडिया और मीडिया चैनल्स पर करण जौहर के इस कदम को लेकर तरह-तरह के मनगढ़ंत दावे किए जाने लगे, वैसे ही फिल्ममेकर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कड़ा नोट साझा करते हुए पूरे मामले को साफ किया और मीडिया को फटकार लगाई।
करण जौहर ने लिखा:
“यह सिर्फ एक डिजिटल डिटॉक्स (DIGITAL DETOX) है! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और अपनी ऊर्जा को बचाने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं! भगवान के लिए, यह कोई नेशनल न्यूज (राष्ट्रीय समाचार) नहीं हो सकती। कृपया किसी और चीज को अपना क्लिकबैट बनाएं! यह पूरी तरह से एक महत्वहीन और छोटी सी बात है।”
बॉक्स ऑफिस का झटका और ‘नागजिला’ की तैयारी
अगर करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके प्रोडक्शन बैनर ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के तले बनी हालिया फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया और फिल्म समीक्षकों से भी इसे बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला। बॉक्स ऑफिस पर लगे इस बड़े झटके के बाद, अब करण जौहर अपना पूरा ध्यान सोशल मीडिया से हटाकर अपनी अगली बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म ‘नागजिला’ की तैयारियों में लगा रहे हैं। शायद यही वजह है कि वे इस समय अपना पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ काम पर रखना चाहते हैं।

