बकरीद से पहले बकरा मंडियों में रौनक, 55 हजार रुपये में बिका सबसे महंगा बकरा
बकरीद से पहले सिद्धार्थनगर की मंडियों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। बाराबंकी, गोंडा और बस्ती समेत कई जिलों से व्यापारी बकरे लेकर पहुंचे है
Uttar Pradesh के Siddharthnagar जिले में बकरीद से पहले बकरा मंडियों में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को गोबरहवा और डुमरियागंज के हल्लौर इलाके में लगी मंडियों में हजारों की संख्या में बकरे बिक्री के लिए पहुंचे। इस दौरान एक बकरे की कीमत ने सभी को चौंका दिया, जो 55 हजार रुपये में बिका।
हल्लौर की कुला बाग मंडी में Barabanki, Gonda, उतरौला, तुलसीपुर और Basti समेत कई जिलों से व्यापारी बकरे लेकर पहुंचे थे। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले बाजार में ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है और खरीदारों की संख्या भी बढ़ी है।
मौलानाओं के अनुसार Eid al-Adha यानी बकरीद चांद दिखने के 10वें दिन मनाई जाती है। इस साल बकरीद 28 मई को मनाए जाने की संभावना है। इस मौके पर लोग अल्लाह की राह में बकरे या अन्य जानवरों की कुर्बानी देते हैं।
इस त्योहार को हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की तैयारी कर ली थी, लेकिन अल्लाह ने उनकी जगह एक जानवर कुर्बानी के लिए भेज दिया। तभी से कुर्बानी की परंपरा चली आ रही है।
बकरीद के दिन सुबह ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होता है, जो तीन दिनों तक चलता है।

