Wed. May 13th, 2026

PM मोदी की अपील के बाद सुनार बोले- अभी मत खरीदो सोना! छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने बताई बड़ी वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीद-बिक्री को लेकर की गई अपील का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने समर्थन किया है।

 

रायपुर: Narendra Modi की ओर से वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए सोने की खरीद-बिक्री से बचने की अपील के बाद देशभर में सराफा कारोबारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। वहीं Chhattisgarh Sarafa Association ने प्रधानमंत्री की इस अपील का खुलकर समर्थन किया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि सोने में निवेश कर उसे तिजोरी में बंद रखने से देश की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ नहीं मिलता। उन्होंने प्रधानमंत्री के “एक साल का संयम, सालों की समृद्धि” वाले संदेश को सकारात्मक और देशहित में बताया।

 

वैश्विक हालात का असर

कमल सोनी के मुताबिक पिछले दो वर्षों से वैश्विक ट्रेड वॉर, युद्ध जैसी स्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना, चांदी और क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी अस्थिरता बनी हुई है। इसका सीधा असर सराफा बाजार पर भी पड़ा है।

 

उन्होंने कहा कि लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदते हैं, लेकिन इससे बाजार में पूंजी का प्रवाह सीमित हो जाता है और अर्थव्यवस्था को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता।

 

सराफा बाजार में मंदी

Chhattisgarh Sarafa Association के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो साल से सराफा बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद भारत में सोना-चांदी केवल निवेश नहीं बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक आस्था का भी हिस्सा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील भविष्य में बाजार को स्थिरता देने में मददगार साबित हो सकती है और लंबे समय में सराफा कारोबार को मजबूती मिलेगी।

 

बड़े कारोबारियों पर असर संभव

कमल सोनी का कहना है कि सामान्य व्यापारियों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि कुछ बड़े पूंजीपति व्यापारी इसका विरोध कर सकते हैं या भ्रम फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। फिर भी व्यापक स्तर पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री की इस पहल को भविष्य के लिए “संजीवनी” बताते हुए कहा कि यह कदम देश की आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

 

About The Author