Wed. May 13th, 2026

घर की छत पर कितना बड़ा Solar Panel लग सकता है? जानिए कितनी जगह में चलेगा पूरा घर

बढ़ते बिजली बिल और पावर कट से राहत पाने के लिए लोग तेजी से सोलर सिस्टम अपना रहे हैं। जानिए 1kW, 3kW और 5kW सोलर सिस्टम के लिए कितनी जगह चाहिए और कितनी मिलती है सरकारी सब्सिडी।

 

बढ़ते बिजली बिल और बार-बार होने वाले पावर कट से परेशान लोगों के लिए सोलर एनर्जी सिस्टम एक बेहतरीन विकल्प बनता जा रहा है। देशभर में अब घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भी लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए सब्सिडी देकर प्रोत्साहित कर रही है।

 

कितनी जगह में लग सकता है सोलर सिस्टम?

अक्सर लोगों को लगता है कि सोलर पैनल लगाने के लिए बहुत बड़ी छत की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

 

1kW सोलर सिस्टम के लिए लगभग 100 स्क्वेयर फीट जगह की जरूरत होती है।

3kW सिस्टम लगाने के लिए करीब 300 स्क्वेयर फीट जगह चाहिए।

5kW सोलर सिस्टम के लिए लगभग 500 स्क्वेयर फीट एरिया पर्याप्त माना जाता है।

 

यानी छोटी छत वाले घरों में भी आसानी से सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है।

 

कौन सा सिस्टम किस घर के लिए सही?

एक सामान्य परिवार हर महीने औसतन 250 से 300 यूनिट बिजली खर्च करता है। ऐसे घरों के लिए 3kW सोलर सिस्टम पर्याप्त माना जाता है।

 

छोटे घर या कम बिजली उपयोग करने वाले परिवार 1kW सिस्टम लगा सकते हैं। वहीं ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले बड़े घरों के लिए 5kW सिस्टम बेहतर विकल्प हो सकता है।

 

सोलर पैनल के प्रकार

मुख्य रूप से सोलर पैनल दो प्रकार के होते हैं

मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

ये कम जगह में ज्यादा बिजली पैदा करते हैं। इनकी क्षमता अधिक होती है, लेकिन कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है।

 

पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

ये अपेाकृत सस्ते होते हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है और बिजली उत्पादन क्षमता थोड़ी कम होती है।

 

कितना आता है खर्च?

3kW सोलर सिस्टम लगाने में लगभग 1.5 लाख रुपये से 2.2 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है। इसमें सोलर पैनल, इन्वर्टर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन की लागत शामिल होती है।

 

सरकार दे रही सब्सिडी

PM Surya Ghar Muft Yojana के तहत सरकार सोलर सिस्टम पर सब्सिडी भी दे रही है। 3kW सिस्टम पर लगभग 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है, जिससे कुल लागत काफी कम हो जाती है।

 

अगर आप लंबे समय तक बिजली बिल से राहत चाहते हैं, तो सोलर सिस्टम आपके लिए फायदेमंद निवेश साबित हो सकता है।

 

About The Author