Wed. May 13th, 2026

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका: अस्पताल सहायक के पदों पर बंपर भर्ती

10वीं पास नौकरी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कुल 1200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित हैं पद

जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल पदों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 324 पद रखे गए हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 120 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 192, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 240 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 324 पद आरक्षित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। ऐसे उम्मीदवार 45 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क भी निर्धारित

भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है।

दिव्यांग उम्मीदवारों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

एमपीईएसबी ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रावधान किया है। जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब की जरूरत होगी, उन्हें परीक्षा के दौरान अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि के अनुसार 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर रखने की कोशिश की जाएगी, ताकि उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आवेदन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले MPESB की वेबसाइट पर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

जून में होगी परीक्षा

अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। ऐसे में उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

read more: क्या यही विकसित भारत की तस्वीर है? बहन की मौत साबित करने कब्र से शव निकालकर बैंक पहुंचा भाई

About The Author