Sat. Aug 1st, 2026

Diljit Dosanjh Controversy: दिलजीत दोसांझ का मंच से करारा जवाब, विरोधियों को दी खुली चुनौती

Diljit Dosanjh Controversy: विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपने कॉन्सर्ट के दौरान विवादों में फंस गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि दिलजीत ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को मंच से ही तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ।”

कॉन्सर्ट में विवाद की वजह

सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन का कारण दिलजीत का जिमी फॉलन के प्रसिद्ध शो ‘द टुनाइट शो’ में शामिल होना और बाढ़ के दौरान पंजाब में न होने के आरोप थे। हालांकि, दिलजीत ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि वे केवल पंजाब की स्थिति को दुनिया के सामने लाने गए थे, किसी प्रचार के लिए नहीं।

पहले भी रह चुके हैं विवाद में

यह पहला मौका नहीं है जब दिलजीत विवादों में आए हों। 2024 में इंदौर के कॉन्सर्ट के दौरान भी उन्हें बजरंग दल के विरोध का सामना करना पड़ा था। उस समय उन पर राष्ट्रविरोधी बयान और खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए गए थे। उस घटना में भी दिलजीत ने मंच पर जाकर अपने अंदाज में विरोधियों को जवाब दिया था।

इस बार भी दिलजीत ने अपने अंदाज में विरोधियों को चुप कराते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा का नया तूफ़ान खड़ा कर दिया है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े