Sat. May 2nd, 2026

Salary Hike: शिक्षकों के लिए खुशखबरी! सरकारी खजाना खुला.. 60% तक बढ़ा वेतन

अंशकालिक शिक्षकों का मानदेय 9961 से बढ़कर 17000 रुपये प्रतिमाह, लाखों को फायदा

 

लखनऊ: सरकार ने एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद अब शिक्षकों को 9961 रुपये की जगह 17000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।

 

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में दिल्ली में समग्र शिक्षा 3.0 की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अंशकालिक शिक्षकों के वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय से देशभर के लाखों शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

फिलहाल अंशकालिक शिक्षकों को ईपीएफ कटौती के बाद लगभग 9961 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 17000 रुपये कर दिया गया है। वेतन का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

 

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के वेतन में बढ़ोतरी की है। शिक्षा मित्रों का वेतन 10000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दिया गया है। प्रदेश में इस समय करीब 1.42 लाख शिक्षा मित्र कार्यरत हैं।

 

वहीं, सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भी 9000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये कर दिया गया है। यह फैसला पहले शिक्षक दिवस के मौके पर घोषित किया गया था, जिसे अब लागू किया जा रहा है।

 

इस फैसले से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े संविदा कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

About The Author