Tue. Apr 28th, 2026

कल आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस समय जारी होंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Chhattisgarh Board of Secondary Education द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आधिकारिक जानकारी दी है।

बताया गया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में की जाएगी।

ऑनलाइन देख सकेंगे रिजल्ट

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर (अनुक्रमांक) की मदद से आसानी से घर बैठे परिणाम चेक कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.cg.nic.in

इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर डालकर तुरंत परिणाम देख पाएंगे।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए अगर साइट स्लो हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें।

read more : 12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी! आंगनवाड़ी में निकली भर्तियां,आवेदन शुरू

About The Author