Mon. Apr 13th, 2026

सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली ACM रूपी को किया ढेर, बड़े कैडर को बड़ा झटका

Naxal encounter:

Naxal encounter:

Maoist Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की महिला माओवादी इनामी रूपी मारी गई है।

Maoist Encounter: कांकेर: पुलिस नक्सल मुठभेड़ में परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय महिला माओवादी रुपी रेड्डी ढेर (Woman Maoist Encounter) हो गई है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि जिला कांकेर के छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

 

सर्च अभियान के दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच माचपल्ली इलाके में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक महिला माओवादी कैडर का शव बरामद किया गया।

मुठभेड़ में बरामद माओवादी कैडर के शव की पहचान महिला माओवादी कमांडर एसीएम रूपी के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि रूपी, डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी। विजय रेड्डी का वर्ष 2025 में जिला मानपुर-मोहला में एक मुठभेड़ के बाद शव बरामद किया गया था।

रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी। मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान मृत महिला माओवादी के शव के साथ एक पिस्टल हथियार, गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर देते हुए शासन की ओर से लगातार अपील की जाती रही है, जिसके प्रभाव से विगत महीनों में काफी बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने पुनर्वास का मार्ग अपनाया है।

हालांकि, रूपी जैसे कुछ कैडरों ने पुनर्वास के मार्ग को छोड़कर हिंसात्मक रास्ता अपनाया, जिसका परिणाम आज उनके अंत के रूप में सामने आया है।

आईजीपी बस्तर ने शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से अपील की कि उनके पास अब बहुत सीमित समय शेष है। वे सभी हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें।

About The Author