PM Modi Attack Plan: पीएम मोदी पर होने वाला था हमला, कैसे फेल हुआ प्लान? बड़े खुलासे से खलबली
PM Modi Attack Plan: लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारंपरिक जवाब के पास कर दिया। यह 2004 के बाद पहली बार हुआ। साथ ही खुलासा हुआ कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की योजना बनाई थी, जिसमें महिला सांसदों को कवर के रूप में इस्तेमाल करने का इरादा था, लेकिन प्लान विफल हो गया।
PM Modi Attack Plan: लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारंपरिक जवाब के बिना ही पास कर दिया। साल 2004 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि पीएम के जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को लोकसभा में पास कर दिया गया है।
इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि कांग्रेस लोकसभा में पीएम मोदी पर शारीरिक रूप से हमला करने की योजना बना रही थी। इसके लिए महिला सांसदों को कवर के तौर पर भेजा गया था। हालांकि, उनका प्लान फेल हो गया।
बार-बार बाधा के बाद स्थगित करनी पड़ी लोकसभा की कार्यवाही
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के संसद में मौजूद होने और लोकसभा को संबोधित करने के लिए उपलब्ध होने के बावजूद स्पीकर ने सदन को स्थगित करने का फैसला किया। यही वजह रही कि कांग्रेस सांसदों का प्लान पूरी तरह से फेल हो गया।
क्या बोले निलंबित कांग्रेस सांसद?
टैगोर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास करने के लिए लोकसभा की निंदा की। उन्होंने कहा- मुझे राज्यसभा के बारे में नहीं पता। मैं एक निलंबित लोकसभा सदस्य हूं। मुझे बस इतना पता है कि हम कैसे काम करते हैं, लेकिन जब तक विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया जाएगा।

