Wed. Nov 4th, 2026

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों का होगा सत्यापन, जानिए कब से शुरू होगा वैरिफिकेशन का काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में हुए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का राज्य सरकार अब सत्यापन कराने जा रही है। पंचायत विभाग की तरफ से इस संदर्भ में सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसे लेकर राज्य सरकार ने 14 बिंदुओं पर कार्य करने को कहा है।

24 जुलाई से शुरू होगा सत्यापन का काम

सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक सत्यापन का कार्य 24 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्यापन के लिए राज्य सरकार ने एक अप्लीकेशन तैयार किया है, जिसमें सर्वेक्षण के दौरान दी गयी जानकारी को वैरिफाई किया जायेगा। जानकारियों का वैरिफिकेशन ऑफलाइन भी किया जा सकता है। राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि कहीं अगर नेट की दिक्कत है तो ऑफलाइन वैरिफिकेशन भी कराया जा सकता है। इसके लिए जनपद स्तर पर ट्रेनिंग दिया जायेगा और 24 से वैरिफिकेशन शुरू कर दिया जायेगा। ग्रामीण स्तर पर यह अभियान चलाया जायेगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT