Wed. Nov 4th, 2026

BJP शासित राज्यों के सीएम करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाएंगे काम

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेंस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार के द्वारा किए गए कामों को गिनाया जाएगा।

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी शासित राज्यों के सीएम आज प्रेस कांफ्रेस करेंगे। बीजेपी शासित राज्यों के सभी सीएम आज मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह पौने 11 बजे लखनऊ के राज्य बीजेपी मुख्यालय में संवाददाओं के साथ संवाद करेंगे।

नायब सैनी, फडणवीस और रेखा गुप्ता भी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी आज प्रेस कांफ्रेस करेंगी।

पीएम मोदी ने देश के पॉलिटिकल कल्चर को बदला

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सोमवार को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के पॉलिटिकल कल्चर बदल दिया, राजनीति की दिशा को बदल दिया। पहले सरकार घोषणाएं करती थी, जो कभी पूरी नहीं होती थी।

अब हो रहा आतंकवादियों का सफाया

नड्डा ने कहा कि पहले आतंकवादी हमले होते थे तो हम दूसरे देशों से गुहार लगाते थे लेकिन अब भारत दुश्मनों को घर में घुस कर मारता है। नड्डा ने आतंकियों का सफाए के लिए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर ये बात कही

About The Author

SKY TMT