Tue. Mar 31st, 2026

Thane Train Accident: मुंबई लोकल ट्रेन से 10 यात्री गिरे, 5 की दर्दनाक मौत

Thane Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार (9 जून) को बड़ा हादसा हो गया। दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच मुंबई लोकल ट्रेन से 10 यात्री नीचे गिर गए। हादसे में 5 की मौत हो गई।

Thane Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार (9 जून) को बड़ा हादसा हो गया। मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्षक ट्रेन से 10-12 यात्री नीचे गिर गए। दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुए हादसे में 5 की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है।

दरवाजे पर लटककर कर रहे थे यात्रा
जानकारी के मुताबिक, पुष्पक ट्रेन में बहुत भीड़ थी। भीड़ के कारण यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते देखा जा सकता है। इन यात्रियों को ट्रैक से उठाया गया और प्लेटफॉर्म पर लाया गया। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

About The Author