Thu. Nov 5th, 2026

भारत ने पाकिस्तानी एक्शन का दिया करारा जवाब, उसके 5 एयरबेस को किया तबाह

पाकिस्तानी सेना ने अपने तीन एयरबेस पर भारत की ओर से मिसाइल अटैक किए जाने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है।

War Against Terror: पाकिस्तानी सेना ने अपने तीन एयरबेस पर भारत की ओर से मिसाइल अटैक किए जाने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस दौरान बताया कि पाकिस्तान सेना ने पूरी पश्चिम सीमा पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखीं। इसमें ड्रोन्स और अन्य लड़ाकू विमानों का उपयोग करके भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। नियंत्रण रेखा पर भी भारी कैलिबर और ड्रोन हथियारों से गोलाबारी की। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। इन्हें भारतीय सेना ने निष्क्रिय किया। पाकिस्तान ने कई वायुसेना के अड्डों पर अस्पतालों को निशाना बनाया और सिविल भवनों पर भी निशाना बनाया।

सैन्य ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाने के बाद भारतीय सेना ने भी चुनकर निशाना बनाया। इसमें पाक के सैन्य ठिकानों पर प्रहार किए गए। इस दौरान भारत ने कम से कम कौलैटरल क्षति सुनिश्चित की। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर इसका दुरुपयोग किया। पाकिस्तान ने कई झूठी खबरें भी फैलाई।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान पर 06-07 मई की रात एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को इससे क्षति पहुंची है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

भारत पर उकसावे की कार्रवाई

पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगातार उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। बीते दो दिनों से रात के समय पाकिस्तान की ओर भारत के शहरों को निशाना बनाकर लगातार मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के द्वारा पाकिस्तान हमलों को निष्क्रिय कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT