Wed. Sep 16th, 2026

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने किया बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बीजेपी से चुनाव लड़ने से जुड़े एक सवाल का भी जवाब दिया।

पटना: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जमशेदपुर में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं अब बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा। बीजेपी से चुनाव लड़ने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि समय बताएगा, अभी क्लीयर नहीं बोल सकता। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी जीत से ज्यादा चर्चा तो हार की है। पवन सिंह ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर ये बयान दिया। गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी कुछ दिन पहले रोहतास से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

कॉपी अपडेट हो रही है…

About The Author

इन्हें भी पढ़े