Mon. Apr 20th, 2026

पूरे देश में दशहरे की धूम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, दिल्ली में लगा सबसे ऊंचा रावण पुतला

PM Modi

रावण का सबसे बड़ा पुतला दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में लगाया गया है। नवरात्रि के बाद दशहरे के त्योहार पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

नवरात्रि खत्म होने के साथ ही पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। हर शहर के मैदान में रावण के पुतले खड़े किए जा रहे हैं। शाम के समय रावण दहन होगा। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में रावण का सबसे बड़ा पुतला लगाया गया है। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”

देश का सबसे बड़ा पुतला लगाने वाली द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी के आयोजक राजेश गहलोत का कहना है “इस रावण के पुतले को बनाने में करीब 4 महीने लगे। खर्च करीब 30 लाख रुपये आया। आपको द्वारका में सबसे ऊंचा और खूबसूरत रावण का पुतला देखने को मिलेगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े