WhatsApp का बड़ा फीचर आने वाला! एक साथ चला सकेंगे 3 नंबर
अगर आपके पास भी अलग-अलग कामों के लिए कई नंबर हैं और आप आईफोन में बार-बार फोन बदलने या लॉगआउट करने से परेशान हैं, तो WhatsApp का यह नया अपडेट आपकी सारी मुश्किलों को चुटकियों में हल करने वाला है!
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने आईफोन यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए एक नए और काम के फीचर पर तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही आईफोन यूजर्स एक ही ऐप के अंदर तीन अलग-अलग WhatsApp अकाउंट एक साथ मैनेज कर सकेंगे।
वर्तमान में आईफोन यूजर्स को एक ऐप में केवल 2 अकाउंट जोड़ने की सुविधा मिलती है, जिसे अब कंपनी बढ़ाकर 3 करने जा रही है। इस नए बदलाव के बाद पर्सनल, ऑफिस और बिजनेस या अन्य किसी काम के लिए अब अलग से दूसरा या तीसरा फोन साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तीनों अकाउंट्स की चैट हिस्ट्री, नोटिफिकेशन, मीडिया फाइल्स और प्राइवेसी सेटिंग्स बिल्कुल अलग और सुरक्षित रहेंगी।
कैसे काम करेगा यह नया मल्टी-अकाउंट फीचर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp के इस आगामी फीचर का इंटरफेस बहुत आसान रखा गया है। यूजर्स ऐप की सेटिंग्स में जाकर आसानी से अकाउंट लिस्ट देख सकेंगे और बिना किसी झंझट के एक-दूसरे अकाउंट पर स्विच कर पाएंगे। हर अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो और नाम साफ तौर पर दिखाई देगा, जिससे गलती से किसी दूसरे नंबर से मैसेज भेजने की गुंजाइश न के बराबर होगी। इसके अलावा हर अकाउंट का ऐप लॉक भी स्वतंत्र रूप से काम करेगा।
फिलहाल यह नया फीचर डेवलपमेंट और टेस्टिंग फेज में है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे बीटा टेस्टर्स के लिए और उसके बाद सभी आम आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

