Sun. May 31st, 2026

गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पत्नी सुनीता ने दिया हेल्थ अपडेट

अभिनेता गोविंदा को आज, 4 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे क्रिटिकेयर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि अब गोविंदा की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को इस सप्ताह की शुरुआत में हुई एक दुर्घटनावश गोली लगने की घटना के बाद आज, 4 अक्टूबर को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ जो अपने डांस और बेहतरीन भूमिकाओं के लिए मशहूर उन्हें मंगलवार, 1 अक्टूबर की सुबह उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्हें गलती से पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई थी जब गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना होने के लिए तैयारी कर रहे थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी उनकी हेल्थ अपडेट फैंस को दी है।

गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से आए बाहर
गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता और परिवार मौजूद था। एक्टर के पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था।वहीं गोविंदा ने हाथ जोड़कर फैंस का थैंक्यू किया। इस दौरान एक्टर अपने फैंस का हुजूम देखकर इमोशनल भी हो गए और उनकी आंखें नम दिखीं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े