कोबरा को मुंह में रखकर Reel बना रहा था शिवराज, डंसने से हो गई मौत, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में लोग किस तरह अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, इसका नमूना तेलंगाना में देखने को मिला। यूं तो पिता-पुत्र सांप को पकड़ कर अपनी आजीविका चला रहा थे, लेकिन बेटे का कोबरा के साथ खेलना भारी पड़ गया।
हैदराबाद (Instagram Reel With Cobra)।इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीबो-गरीब रील बनाकर फेमस होने की सनक ने तेलंगाना में 21 वर्षीय युवक की जान ले ली। युवक का नाम शिवराज बताया गया है, जो एक कोबरा को मुंह में लेकर रील बना रहा था।
कोबरा के डंसने से युवक की मौत हो गई। यह रील अब सोशल मीडिया पर वायरल है। घटनाक्रम सामने आने के बाद युवाओं को सलाह दी जा रही है कि वे रील के चक्कर में अपनी जिंदगी खतरे में न डालें। नीचे देखिए वीडियो।
पिता के कहने पर शिवराज ने मुंह में रखा था कोबला
- युवक ऐसी रील बनाना चाहता था जो viral हो जाए।
- इसी सनक में उनसे कोबरा को मुंह में रखकर अपना वीडियो शूट करवाया।
- घटना के बाद कामारेड्डी जिले के देसीपेट गांव की चर्चा देशभर में हो रही है।
- शिवराज अपने पिता के साथ सांपों को पकड़ कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
- दोनों ने कोबरा पकड़ा था। इसी दौरान पिता ने बेटे को कोबरा मुंह में रखने को कहा।
- शिवराज जब ऐसा कर रहा था, तब पिता ही उसका वीडियो शूट कर रहे थे।
-
छूटने के लिए छटपटाता रहा सांप
सोशल मीडिया पर प्रसारित क्लिप में शिवराज सड़क के बीच में खड़ा नजर आ रहा है। वह हाथ जोड़कर कैमरे की ओर देख रहा है और कोबरा उसके मुंह में रखा है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, शिवराज अपने बालों में हाथ फिराता हैं, जबकि सांप छूटने के लिए छटपटाता नजर आता है। बाद में कोबरा के डंसने से शिवराज की मौत हो जाती है।
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन्स आ रहे हैं। यूजर्स ऐसे लोगों पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं, जो फेमस होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

