Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी से पहले एंटीलिया में हुई शिव शक्ति पूजा, देखें कपल नया लुक

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। उससे पहले अंबानी परिवार ने कपल के लिए शिव पूजा का आयोजन किया।
Anant-Radhika Wedding रायपुर। मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। उससे पहले अंबानी परिवार ने कपल के लिए शिव पूजा का आयोजन किया। 10 जुलाई 2024 को अंबानी परिवार ने शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया, जिसके बाद मेहंदी की रस्म शुरू हुई। इसी बीच शिव पूजा से अनंत और राधिका की पहली झलक सामने आई है। शिव पूजा में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
अनंत-राधिका की शिव शक्ति पूजा
शिव शक्ति पूजा के लिए राधिका मर्चेंट ने ब्लू कलर का भारी कढ़ाई किया गया लहंगा पहना था। राधिका मर्चेंट ने अपनी चोली को ब्लू कलर के नक्सी प्रिंट वाले बेज कलर के दुपट्टे के साथ पहना था। वहीं अनंत अंबानी भी ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ता पायजामा सेट में नजर आए। उन्होंने इस लुक के साथ रुद्राक्ष की माला भी पहनी। शिव शक्ति पूजा के दौरान अनंत अंबानी ने पंडित जी मनोज तुंगर के साथ भी क्लिक करवाई।
राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी
अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया पीले रंग का कस्टमाइज्ड शरारा सेट पहना था। यह ड्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि इसका फ्लोरल दुपट्टा फूलों से बना था जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।

