Tue. Apr 21st, 2026

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के मध्य मची खलबली ,कांग्रेस के कई विधायकों का BJP से संपर्क होने का दावा,

महाराष्ट्र , महाराष्ट्र में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सत्ता वापसी को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इधर महाराष्ट्र में नेताओं के दलबदल का खतरा अब भी मंडरा रहा है, इस हलचल से कांग्रेस पार्टी के सियासी दल के आला नेताओं की नींदे उड़ी हुई हैं. विपक्षी दलों के बीच ऑपरेशन लोटस का डर बना हुआ है, भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में है। इसी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। जहां नेताओं से सियासी हालातों लेकर गहन चर्चा भी हुई।

बता दें कि, महाराष्ट्र में 2 सियासी दल दो फाड़ में बंट चुके हैं शिंदे गुट और अजित पवार गुट बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार चला रहे हैं, अब एकलौती पार्टी कांग्रेस पर भी टूट के बादल मंडराने लगे हैं, ये डर इसलिए भी अधिक बढ़ गया है क्योंकि बीजेपी ने कांग्रेस के कई विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया है। इसी मुद्दे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी आज महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के सभी नेताओं को इकट्ठा रहते हुए काम करने की सलाह दी है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े