Thu. Nov 5th, 2026

Meat Rice: हाइब्रिड चावल स्वाद और प्रोटीन में मीट जैसा, वैज्ञानिको ने नाम दिया है ‘मीट राइस’

Meat Rice:

Meat Rice: मांस के प्रोटीन से हाइब्रिड चावल तैयार करने के लिए मांस की कल्यर्ड कोशिकाओंं को चावल के दानों में इंजेक्ट किया जाता है।

Meat Rice: रायपुर। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के वैज्ञानिकों ने लोगों के खान-पान से प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए एक खास गुलाबी रंग का हाइब्रिड चावल बनाया है। खास बात यह है कि इस चावल में मांस का प्रोटीन तो होगा, लेकिन बिना जानवर को मारे। आइए जाने कैसे-

मांस के प्रोटीन से हाइब्रिड चावल तैयार करने के लिए मांस की कल्यर्ड कोशिकाओंं को चावल के दानों में इंजेक्ट किया जाता है। सेल कल्टीवेटेड मीट, जानवर की कोशिकाओं से विकसित किया जाता है और इसके लिए जीव (जानवर) को मारने की जरूरत नही पड़ती। दक्षिण एशियाई कोरियाई वैज्ञानिकों उम्मीद है कि उनका यह प्रयोग हमारे खाने के तरीके में बड़ा बदलाव ला सकता हैं। साथ ही मवेशी पालन से मिलने वाले मांस की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन कर प्रकृति और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

वैज्ञानिकों ने ‘हाइब्रिड मीट्स राइस’ बनाया है

प्रयोग में शामिल वैज्ञानिकों की टीम के प्रमुख प्रोफेसर हांगजिन की इस चावल को मोटी राइस का नाम देते हैं। इसमें सामान्य चावल के मुकाबले 7% ज्यादा वसा है यह चावल लोगों को पर्याप्त प्रोटीन उपलब्ध कराएगा। साथ ही इको फ्रेंडली विकल्प बन सकता है यह चावल देखने में सामान्य नजर आता है। बस रंग गुलाबी है। बीफ मांसपेशियों और वसा युक्त कोशिकाओं से भरपूर होने के कारण इसमें एक खास तरह की खुशबू भी है। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक देशों में चावल मुख्य आहार है। परंतु 100 ग्राम सफेद पके चावल में मात्र 2.9 ग्राम प्रोटीन होता है वैसे पनीर, दाल जैसे विकल्प में प्रोटीन ज्यादा रहता है। शरीर को कितनी प्रोटीन की जरूरत है यह व्यक्ति के भार (वजन) पर निर्भर करता है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT