Raipur Cyber Crime: कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर दिया झांसा, क्रेडिट नंबर लिया और पार कर दिए 2 लाख
Raipur Cyber Crime: बैंकों के मैनेजर का कहना है कि कोई भी बैंक कभी भी अपने ग्राहक से मोबाइल, ईमेल, लैपटॉप या अन्य नंबर नही मांगता। ग्राहक को किसी को भी अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, नंबर या पैन कार्ड नंबर नही बताना चाहिए।
Raipur cyber crime रायपुर। साइबर ठग ने SBI कस्टमर केयर सर्विस से बोलने का हवाला देकर एक व्यक्ति को झांसे में डाला। फिर उसका क्रेडिट कार्ड नंबर लेकर 2 लाख 16 हजार राशि पार कर दी।
बोरिया खुर्द, रायपुर के श्रद्धा विहार कॉलोनी के रहने वाले विद्याकांत मिश्रा को ठग ने 30 अप्रैल से लेकर 3 मई तक फोन किया। इस दौरान ठग ने खुद को SBI कस्टमर केयर सर्विस की ओर से बताया।पीड़ित मिश्रा के पास SBI समेत आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है। अज्ञात आरोपी (ठग) ने मिश्रा से कहा कि उसका कार्ड बंद किया जा रहा है। ततसंबंध में ठग ने प्रार्थी को झांसे में रखा क्रेडिट कार्ड नंबर पूछ लिया। इसके बाद प्रार्थी का मोबाईल भी हैंक कर लिया। जिसके बाद प्रार्थी यानी मिश्रा के खाते से 2 लाख 16 हजार 917 पार कर दिया। इसका पता मिश्रा को लगते ही उन्होंने सोमवार को टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने साइबर क्राइम का अपराध दर्ज किया है। जांच भी शुरू कर दी है। उधर दोनों बैंकों के प्रवक्ताओं का कहना है कि कोई भी बैंक कभी भी अपने ग्राहक से मोबाइल, ईमेल, लैपटॉप या अन्य नंबर नही मांगता। ग्राहक को किसी को भी अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, नंबर या पैन कार्ड नंबर नही बताना चाहिए।

