Thu. Feb 19th, 2026

Ind VS Eng: टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान में नहीं उतरे गिल, फील्डिंग करते वक़्त आयी थी हाथ में चोट

Ind VS Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे मैच में शामिल नहीं होंगे शुभमन गिल । पिछले मैच में ऊँगली में चोट लगने कि वजह से नहीं कर पाएंगे फील्डिंग। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने दी है।

Ind VS Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आज शुरू हो चूका है। मुकाबला रोमांचक स्थिति में था की तभी चौथे दिन मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पता चला की शुभमन गिल मैदान में फील्डिंग के लिए नहीं उतर पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बारे में जानकारी दी है कि चौथे दिन शुभमन फील्डिंग के लिए नहीं उतरेंगे।

बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभमन को मैच के दूसरे दिन फील्डिंग करते वक्त ऊँगली में चोट लगी थी। इस वजह से वह चौथे दिन फील्डिंग के लिए नहीं पाए। ऐसे में भारतीय टीम ने अपने बेस्ट स्लिप कैचर को बाकी बचे मैच के लिए खो दिया है। उनकी चोट की स्थिति के आधार पर आगे के तीन मुकाबलों में उन्हें चुनने पर फैसला लिया जाएगा। चयनकर्ता जल्द ही बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर सकते हैं।

भारतीय टीम के प्लेयर शमी चोट की वजह से परेशानी से जूझ रही हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के भी आगे के मैचों में खेलने पर संशय बना हुआ है। ऐसे में शुभमन को चोट लगना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था। उन्होंने 147 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली थी।

 

About The Author