Thu. Feb 19th, 2026

Bihar politics: कांग्रेस का नितीश पर तंज कहा- “गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते हैं नीतीश कुमार”

Nitish Kumar : कांग्रेस महासचिव संचार जयराम रमेश ने बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट से की है।

Jairam Ramesh On Nitish Kumar: पश्चिम बंगाल। बिहार में मचे सियासी बवाल के बीच आज नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि वो अब भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रहें है। नई सरकार के लिए नीतीश कुमार शाम 4 बजे दावा पेश कर सकते हैं। वहीं, खबर ये भी है कि नीतीश कुमार को भाजपा ने अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। इन सब के बीच नेताओं के बयानबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने चुटकी लेते हुआ कहा कि, ”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वे बहुत अनुभवी व्यक्ति हैं… वे बार-बार अपना राजनीतिक रंग बदलते हैं और राजनीतिक रंग बदलने में वे गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते हैं… बिहार की जनता उन्हें और उन्हें दिल्ली से नचाने वालों को सही जवाब देगी”

About The Author