Wed. Feb 11th, 2026

New Delhi: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी यानिका को बेरहमी से पीटने का आरोप, नोएडा में केस दर्ज

New Delhi: मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी की कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं

New Delhi: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी की कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली एक अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में वैभव ने कहा है कि छह नवंबर को बहन यानिका की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा से हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद सात दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की पिटाई कर दी। मारपीट से यानिका के कान का पर्दा फट गया।

 

एफआईआर के अनुसार, गाली-गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव है। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। विवेक बिंद्रा पर केस दर्ज होने के मामले के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते ही कई लोगों ने नोएडा पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी।

About The Author