Wed. Mar 18th, 2026

JHARKHAND CBI RAID : झारखंड में करीब एक अरब 39 करोड़ के घोटाले मामले में कई ठिकानों पर CBI की छापेमारी

JHARKHAND CBI RAID : झारखंड में करीब एक अरब 39 करोड़ रुपए के घोटाले मामले में CBI ने झारखंड में कई लोकेशन पर छापेमारी की। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI  ने FIR दर्ज की है। झारखंड के धनबाद स्थित CSIR/ CIMFR नाम की संस्था के पूर्व निदेशक समेत कई अन्य के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस मामले में CBI  द्वारा 25 जून को FIR दर्ज की गई थी।

कोयले की गुणवत्ता की जांच के लिए एक ऑर्डर सिंफर कंपनी को मिला था। थर्ड पार्टी एजेंसी के रूप में सिंफर का चयन हुआ था। इस मामले में सीएसआईआर – सेंट्रल इंस्ट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च के पूर्व अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा है। सीएसआईआर -सीआईएमएफआर के चीफ साइंटिस्ट रहें डाक्टर अशोक कुमार सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक ये घोटाला साल 2016 से लेकर 2021 के बीच का है।

About The Author