Sun. Nov 8th, 2026

Namo Bharat Train : NCR को मिली ‘नमो भारत’ की सौगात, सबसे तेज ट्रेन में 20 रुपए में भी सफर

Namo bharat

Namo Bharat Train : इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली -एनसीआर के करोड़ों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। नमो भारत ट्रेन से रोजाना करीब 8 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोड़ेगी।

Namo Bharat Train : गाजियाबाद. भारतीय रेलवे एक इतिहास में आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। Namo Bharat Train आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन की सौगात देंगे। इस ट्रेन को ‘नमो भारत’ नाम दिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, लेकिन पीएम मोदी आज इसके पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। जहां यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर का सफ़र तय करेगी। आम यात्रियों के लिए यह 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

नमो भारत ट्रेन अपने आप में ही बेहद ख़ास है। इसकी कई खासियतें इसे अलग बनाती हैं। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है। पिछले दिनों जब इसका ट्रायल किया गया था तब  ट्रेन की अधिकतम गति 146 किमी प्रति घंटा थी। इस हाई-स्पीड आरआरटीएस ट्रेन में झुकने वाली सीटें और बड़ी खिड़कियों के अलावा, हाई-टेक कोचों में डिजिटल स्क्रीन भी दी जाएगी, जो यात्रियों को किसी भी समय ट्रेन का रूट,स्पीड दिखाएगी।

नमो भारत ट्रेन बुलेट और मेट्रो ट्रेन जैसी दिखती है

अगर बात करें इसके लुक की तो नमो भारत ट्रेन बुलेट और मेट्रो ट्रेन जैसी दिखती है। इसके दरवाजे मेट्रो जैसी ही खुलते और बंद होते हैं। इसकी सीटें राजधानी ट्रेन जैसी लग्जरी सीटों की तरह बनाई गई हैं। अभी इसमें 6 कोच लगाए गए हैं, जिसमें एक महिलाओं के लिए आरक्षित होगा तो एक प्रीमियम कोच होगा। प्रीमियम कोच में रिक्लाइनिंग सीटें, कोट हुक, मैगजीन होल्डर और फुटरेस्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

 प्रीमियम टिकट धारकों के लिए स्टेशनों पर एक वेटिंग लाउंज

इसके अलावा ट्रेन के सभी कोच में मुफ्त वाईफाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सामान रखने का स्थान और एक इन्फोटेक सिस्टम भी होगा। इसके साथ ही इसमें मेट्रो की तरह बीच में खड़े होने के लिए भी हैंड होल्डर लगे हुए हैं। वहीं सीटें 2X2 वाली होंगी। वहीं ये हर स्टेशन पर ट्रेनें 30 सेकंड के लिए रुकेंगी। वहीं प्रीमियम टिकट धारकों के लिए स्टेशनों पर एक वेटिंग लाउंज भी होगा।

ये रहेगा ट्रेन का सेड्युल और किराया 

नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन तो पीएम मोदी आज शुक्रवार को कर रहे हैं, लेकिन यह आम यात्रियों के लिए 21 अक्टूबर से शुरू होगी। नमो ट्रेन की सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी और रात 11 बजे तक चलती रहेंगी। वहीं अगर बात करें स्टोपेज की तो अभी यह 17 किलोमीटर के सफ़र के दौरान 5 स्टेशनों पर रुकेगी। यह स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। इसके साथ सामान्य श्रेणी का किराया 20 रुपए से शुरू होकर 50 रुपए तय किया गया है तो वहीं प्रीमियम क्लास में सफ़र करने एक लिए किराया 40 रुपए से 100 रुपए के बीच रखा गया है।

नमो भारत ट्रेन का किराया

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT