Fri. Nov 6th, 2026

मजदूर के बैंक अकाउंट में अचानक आये 200 करोड़, जाने क्या है पूरा मामला

Haryana News : हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बेरला निवासी आठवीं पास श्रमिक विक्रम के खाते में 200 करोड़ रुपये की रकम अचानक से आ गई। इतनी बड़ी रकम देखकर बैंक वालों के तो होश उड़ गए, साथ ही मजदूर और उसके परिवार के लोग भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि विक्रम दो महीने पहले पटौदी क्षेत्र में नौकरी करने गया था। वहां उसने एक्सप्रेस-20 नाम की कंपनी में बतौर श्रमिक ज्वाइन किया। कंपनी ने उसके नाम से एक बैंक खाता खुलवाया और उसे 17 दिन तक काम कराया। उसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

दो सितंबर को यूपी पुलिस विक्रम के घर पहुंची और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि विक्रम के खाते में 200 करोड़ रुपये की रकम आई है। हालांकि, विक्रम के परिजनों ने पुलिस को घर से जाने के लिए कहा। विक्रम के भाई प्रदीप ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डीजीपी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ट्वीट कर दी है। प्रदीप का कहना है कि उन्हें इस बात का शक है कि जो पुलिस टीम उनके घर पहुंची थी, वह नकली थी। वहीं, दादरी पुलिस का कहना है कि उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि बेरला में यूपी पुलिस की दबिश की कोई जानकारी नहीं है। इस मामले की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है। यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर विक्रम के खाते में 200 करोड़ रुपये की रकम कैसे आई और यूपी पुलिस उसके घर क्यों पहुंची थी।

विक्रम के परिवार के लोग इस मामले से काफी परेशान हैं। वे चाहते हैं कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच हो और उन्हें पता चले कि आखिर उनके बेटे के खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे आ गई। विक्रम की मां बीना देवी ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि उनकी बेटे को कोई परेशान कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मदद मांगना चाहती हैं। विक्रम के भाई प्रदीप ने कहा कि उन्हें इस बात का शक है कि यह मामला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।

सभी ट्रांजैक्शन 9 अंकों की रकम में
इस मामले में हैरानी की एक बात और है कि बैंक में जो भी रकम जमा हुई, वह 9 अंकों के डिजिट की है। हालांकि हर ट्रांजैक्शन में 9 अंक ही क्यों हैं, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT