Wed. Nov 4th, 2026

Manipur Violence : मणिपुर में घुसे 900 आतंकवादी, म्यांमार से रची जा रही बड़ी साजिश?

Manipur Violence म्यांमार के करीब 900 आतंकवादी मणिपुर में घुस गए हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में दावा किया गया है। म्यांमार से सटे पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि यह कुकी बहुल इलाका है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये आतंकी 30-30 के गुट में राज्यभर में फैलना चाहते हैं। राज्यभर में पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है।

नई दिल्ली। Manipur Violence। म्यांमार के करीब 900 आतंकवादी मणिपुर में दाखिल हो गए हैं। वहीं, ये आतंकी राज्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने भी खुफिया विभाग के दावे पर सहमति जाहिर की है। आतंकवादियों के खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

कुकी बहुल इलाके में दाखिल हुए आतंकी: खुफिया रिपोर्ट
म्यांमार से सटे पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि यह कुकी बहुल इलाका है। जानकारी के मुताबिक, जो आतंकी म्यांमार में दाखिल हुए हैं वो ड्रोन चलाने में भी माहिर हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट राज्य के सभी एसपी और पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया है।

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार ने क्या कहा?
रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये आतंकी 30-30 के गुट में राज्यभर में फैलना चाहते हैं। ये आतंकी मैतेई बहुल इलाकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

रिपोर्ट को लेकर कुलदीप सिंह ने कहा कि यह शत प्रतिशत सही है। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर हमें भरोसा करना चाहिए। बता दें कि 1 सितंबर के बाद से मणिपुर में एक बार फिर हिंसा बढ़ चुकी है।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT