केतन अग्रवाल मर्डर केस में 5,053 पन्नों की चार्जशीट, सोशल मीडिया-गूगल सर्च से रची गई साजिश का दावा
Ketan Murder Case: पुणे, महाराष्ट्र में केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने 5,053 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के मुताबिक, मर्डर की प्लानिंग के लिए सोशल मीडिया, गूगल सर्च और इंटरनेट से मिली जानकारी का इस्तेमाल किया गया था। आरोप है कि चेतन चौधरी और सिया गोयल ने 18 जून को लोहगढ़ में केतन को धक्का दिया था। प्लानिंग के दौरान मशरूम का इस्तेमाल करके मर्डर करने की संभावना पर भी विचार किया गया था। इस बीच, केतन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाते हुए दिख रहे हैं।
यह मामला पुणे का है, जहां केतन अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें डिजिटल और अन्य सबूत शामिल हैं, जैसे मोबाइल डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान। चार्जशीट में एक चश्मदीद गवाह के होने का भी दावा किया गया है।
चार्जशीट के मुताबिक, सिया गोयल ने गूगल पर “सोनम केस” को सर्च किया और उसका अध्ययन किया। आईफोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट करने, लोहागढ़ और ट्रेकिंग हादसों से जुड़ी जानकारी भी सर्च की गई। इसके अलावा Death Cap Mushroom India, Who Hit Preeti Singh, Sonam Case और Who kill Family by Mushroom जैसे सर्च भी किए गए। चार्जशीट में कहा गया है कि मशरूम के जरिए हत्या की संभावना पर भी जानकारी जुटाई गई थी।
इसके बाद, हत्या के लिए लोहागढ़ को चुना गया। 28 मई को उस इलाके की रेकी की गई और 29 मई को सोनम मर्डर केस का अध्ययन किया गया। 31 मई को सिया को ट्रेकिंग के बहाने लोहागढ़ ले जाया गया। वहां वारदात की संभावित जगह की तस्वीरें ली गईं और जगह को फाइनल करने के लिए चेतन चौधरी को दिखाई गईं।
चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि लुल्लानगर इलाके में केतन को धक्का देने की रिहर्सल की गई थी। हत्या के बाद पुलिस और जनता से क्या कहना है और क्या नहीं, इसका प्लान भी पहले ही तैयार कर लिया गया था। फिर, 18 जून को केतन को कथित तौर पर लोहागढ़ ले जाया गया। चार्जशीट के मुताबिक, चेतन चौधरी ने केतन को पीछे से धक्का दिया और सिया गोयल ने भी उसे घाटी की तरफ धकेला।
केतन ने अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाया था। कहा जा रहा है कि वह अपने जन्मदिन पर सिया को टैटू दिखाकर सरप्राइज़ देना चाहता था। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केतन टैटू बनवाते हुए दिख रहा है।केतन ने अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाया था। कहा जा रहा है कि वह अपने जन्मदिन पर सिया को टैटू दिखाकर सरप्राइज देना चाहता था। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केतन टैटू बनवाते हुए दिख रहा है। (एजेंसी)

