Xiaomi 17T Series लॉन्च से पहले मचा रहा तहलका, दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी से मार्केट में हलचल
17T और 17T Pro में मिल सकता है हाई-रिफ्रेश AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट और 7000mAh तक बैटरी
नई दिल्ली: Xiaomi 17T Series Launch Date: Xiaomi की अपकमिंग 17T सीरीज लॉन्च से पहले ही बाजार में चर्चा का केंद्र बन चुकी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के जरिए इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि यह सीरीज मई के अंत या जून की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है, जिससे यूजर्स के बीच उत्साह बढ़ गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। दोनों स्मार्टफोन स्लिम डिजाइन के साथ Black, Blue और Violet जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में आ सकते हैं।
परफॉर्मेंस के मामले में यह सीरीज काफी दमदार हो सकती है। Xiaomi 17T Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों डिवाइस में 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ UFS 4.1 सपोर्ट मिलने की संभावना है। सॉफ्टवेयर के तौर पर Android 16 आधारित HyperOS 3 देखने को मिल सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी के मामले में भी Xiaomi 17T Series यूजर्स को निराश नहीं करेगी। Xiaomi 17T में 6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। वहीं Pro मॉडल में 7000mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत करीब 69,999 रुपये हो सकती है, जबकि Xiaomi 17T Pro की कीमत 1,09,999 रुपये तक जा सकती है। लॉन्च की संभावित तारीख 25 मई से 31 मई के बीच बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

