धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन, आयुक्त ने मांगा जवाब नही तो 5 लाख का होगा जुर्माना
CG NEWS: रायगढ़
CG NEWS: रायगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू किया गया है। ऐसे में कुछ उत्पातियों ने सामाजिक कार्यक्रम में ऑडिटोरियम के अंदर उत्पात मचाया है ।
प्रदेश के रायगढ़ जिला मुख्यालय में मरवाड़ी समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती के अवसर पर स्थानीय ऑडिटोरियम में देर रात कुछ उत्पाती लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए ऑडिटोरियम में तोड़फोड करते हुए नुकसान पहुंचाया।
जानकारी मिलने के बाद नगर निगम ने अग्रसेन आयोजन समिति के पदाधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए लगभग 5 लाख का नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। साथ ही साथ जुर्माने की भी चेतावनी दी है।
05 अक्टूबर से रायगढ़ जिला मुख्यालय में अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम धारा 144 लागू होनें के बावजूद देर रात तक शहर के अलग-अलग जगहों में चल रहा है। इसी क्रम में बीती रात शहर के पंजरी प्लांट में स्थित नगर निगम के ऑडिटोरियम में अग्रसेन जयंती का एक कार्यक्रम चल रहा था इस कार्यक्रम के दौरान कुछ उत्पाती युवकों के द्वारा यहां की कुर्सियों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए 60 से 70 कुर्सियों में तोड़फोड़ की है जिससे नगर निगम को 4 लाख से भी अधिक का नुकसान हुआ है।
इस संबंध में आयोजन समिति ने भी तत्काल निगम आयुक्त से भेंट करके नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही साथ उपद्रव करने वाले तत्वों के खिलाफ खुद कार्रवाई करने की बात कही है।
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त ने कहा कि एक सामाजिक कार्यक्रम के तहत कुछ उत्पाती बच्चों के द्वारा कल रात ऑडिटोरियम की सीट में तोडफोड की सूचना मिली है। हमारी टीम के द्वारा यहां मौका मुआयना करने पर पाया गया कि 60 से 70 कुर्सियां डैमेज हुई है। इस तोड़फोड़ में लगभग 4 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। ऑडिटोरियम बुक कराने वाले संबंधित संस्था को 4 लाख 25 हजार का नोटिस भेजा गया है। वहीं संबंधित संस्था के द्वारा जल्द ही नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन देते हुए 15 दिनों की मोहलत मांगी है जिसके अनुसार उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है अगर 15 दिनों के भीतर नुकसान की भरपाई नही की जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

