Sat. Mar 21st, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आज सारी दुनिया में युद्ध चल रहा है, ये चिंता का विषय”

उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आज सारी दुनिया में युद्ध चल रहा है, ये चिंता का विषय”

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में दुनिया में चल रहे युद्ध पर बात की और कहा कि यह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय है।

हल्द्वानी: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने हल्द्वानी में कहा, “उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की समाप्ति पर यह बैठक आयोजित की गई है। चुनाव के समय एक जनसभा को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि हमारे धामी सिर्फ एक साधारण धामी नहीं, बल्कि ‘धाकड़ धामी’ हैं। उनके चार साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सुनने के बाद, मैंने यह निष्कर्ष निकाला कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सिर्फ ‘धाकड़ धामी’ नहीं, बल्कि ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए। उन्होंने असाधारण कार्य किया है।”

युद्ध को लेकर क्या बोले?

राजनाथ सिंह ने कहा, “आज पूरी दुनिया एक संकट के दौर से गुजर रही है। आज सारी दुनिया में युद्ध चल रहा है। यह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय है।”

उन्होंने कहा, “इस संकट की घड़ी में दुनिया का कोई देश प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने हमें उस स्थिति तक पहुंचने नहीं दिया।”

कॉपी अपडेट हो रही है…

About The Author