Fri. Feb 20th, 2026

Uttar Pradesh News: भैंस के गोबर से हो गई 6 माह के मासूम की मौत, जानिए क्या मामला

Uttar Pradesh News: सतारी गांव में एक महिला अपने बच्चे को आंगन पर झूले में लिटाकर काम कर रही थी। इसी दौरान भैंस ने 6 माह के मासूम के ऊपर गोबर कर दिया। दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

Uttar Pradesh News: घर में भैंस बांधने वाले स्थान पर छह माह का मासूम झूले में लेटा था। इसी दौरान भैंस ने मासूम के मुंह पर गोबर कर दिया। मासूम की काफी देर तक आवाज नहीं आने पर मां ने पास जाकर देखा तो उसका चेहरा गोबर से ढका था। दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार सतारी गांव निवासी मुकेश यादव पशुपालन का काम करता है। मकान बड़ा होने के चलते वह आंगन में ही पशुओं को बांधता है। देर शाम उसकी पत्नी निकता पशुओं को भूसा चारा डाल रही थी। 6 माह के मासूम बेटे आयुष के रोने पर उसने उसे झूले में लिटा दिया और पशुओं के पास ही झूला खिसका लिया। इस दौरान वह अपने काम में व्यस्त हो गई। तभी एक भैंस ने झूले के ऊपर गोबर कर दिया।

मुंह के ऊपर गोबर गिरने से मासूम की हालत बिगड़ गई। गोबर गिरने के आधा घंटे बाद जब मां ने उसे देखा तो मासूम अचेत था। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।

 

About The Author