Wed. Mar 11th, 2026

Election Results 2024: छत्तीसगढ़ में कम उम्मीदवार होने से कांकेर, बस्तर, सरगुजा के नतीजे पहले

Election Results 2024:

Election Results 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना की तैयारी तमाम संसदीय क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों में चल रही है। सभी 33 जिलों में 4 जून को मतगणना एक साथ शुरू होगी।

Election Results 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना की तैयारी तमाम संसदीय क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों में चल रही है। सभी 33 जिलों में 4 जून को मतगणना एक साथ शुरू होगी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले कांकेर सीट उसके बाद बस्तर फिर सरगुजा सीट का चुनाव परिणाम घोषित होगा।

दरअसल,उक्त तीनों सीटों पर उम्मीदवार अन्य सीटों की अपेक्षा कम हैं। कांकेर में मात्र 9 उम्मीदवार हैं। जबकि बस्तर में 11 एवं सरगुजा में 10 उम्मीदवार खड़े हैं। अन्य संसदीय क्षेत्रों में रायपुर सर्वाधिक 38 उम्मीदवार खड़े हैं। बिलासपुर में 37 उम्मीदवार है। दुर्ग में 25, कोरबा 27, जांजगीर-चांपा में 18, रायगढ़ 13, सरगुजा 10, कांकेर 09, महासमुंद 17 राजनांदगांव 15 तथा बस्तर सीट से 11 उम्मीदवार हैं। जिन क्षेत्रों (सीटों) पर ज्यादा उम्मीदवार हैं वहां परिणाम थोड़ी देर से आएगा। रायपुर, बिलासपुर में तीन-तीन बैलेट यूनिट लगेगी जबकि कोरबा-दुर्ग में दो बैलेट यूनिट।

डाक मतपत्रों की गिनती एक ही स्थान पर होगी। जो संसदीय मुख्यालय पर होगी। जैसे रायपुर, बिलासपुर।प्रत्येक विधानसभा मतगणना हेतु 14 टेबल लगेंगे। 90 विधानसभा सीटों के लिए 1302 टेबल लगेगे। डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से प्रदेश में 110 टेबल संसदीय मुख्यालय में लगेंगे। संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रेंडम तौर पर 5 कम से कम 5 VVPAT की पर्ची की गणना की जाएगी। जिनका चयन लॉटरी आधार पर होगा। सीसीटीवी की निगरानी में गणना होगी। पूरी मतगणना की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। प्रेक्षक तथा रिटर्निंग अधिकारी को छोड़ मतगणना स्थल पर कोई भी मोबाइल लेकर नही जा सकेगा। हर प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित है। आईपैड, रिकॉर्डर, वीडियो कैमरा आदि। फिलहाल मतपेटियां( EVM मशीनें) 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में बंद है।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे

लोकसभा चुनाव 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंधी तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग की ओर से दिए गए दिशा- निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे साथ ही वेब कास्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

(लेखक डा. विजय)

About The Author