Mon. Mar 30th, 2026

कलयुग का प्रकोप! मां के चरित्र पर था शक, बेटे ने उठाया ये बड़ा कदम

महाराष्ट्र: पालघर जिलें में 17 साल के बेटे ने अपनी मां को अपने मोबाइल से किसी को मैसेज करते देखा और उसका गुस्सा सातवें आसमना पर पहुंच गया। उसने कुल्हाड़ी से वार करके मां की हत्या कर दी और फरार हो गया। वारदात रविवार की रात को वसई टाउनशिप में हुई है। वारदात के बाद से नाबालिग आरोपी फरार है।

मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और अकसर दोनों के बीच इस मामले में बहस होती थी। रविवार की रात खाना खाते समय लड़के ने देखा कि उसकी मां किसी को मैसेज कर रही थी। इसे देखकर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाली और अपनी मां को मार डाला।

इस हादसे के दौरान घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। घायल महिला को तुरंत इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत शरीर को फिलहाल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत लड़के पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

About The Author