Thu. May 14th, 2026

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रही चाकू बाज़ी की घटना, शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद

बिलासपुर। प्रदेश में चाकू बाज़ी का मामला आए दिन सुनने को मिलता है। बिलासपुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात सरकंडा थाना छेत्र में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक 23 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम राजेश रावत उर्फ चकरा गोलू जो राजेन्द्र नगर का रहने वाला था। युवक निगम की पार्किंग में काम करता था। यह घटना सरकंडा छेत्र के इमलीभाठा इलाके में घटित हुआ था। जिसमे राजेंद्र नगर निवासी राजेश रावत काम से घर जा रहा था। तभी इमलीभाठा इलाके में पहुंचते ही उसे बदमाशों ने रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी।

लोगों द्वारा सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक जब वे वह पहुंचे तो युवक जमीन पर पड़ा हुआ था। साथ ही उसकी गाड़ी भी बगल में पड़ी हुई थी। यह घटना बुधवार की रात लगभग 11 बजे घटित हुई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है।

About The Author