Wed. Feb 11th, 2026

Raipur Crime News : आपसी विवाद के बीच पति ने पत्नी पर चलाई गोली पत्नी घायल एम्स में भर्ती, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Raipur Crime News :

Raipur Crime News :

Raipur Crime News : पति ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मार दी

Raipur Crime News : रोहणीपुरम डीडीनगर में शुक्रवार शाम पति-पत्नी के मध्य किसी बात को ले झगड़ा हुआ। Raipur Crime News जिस पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। जिससे पत्नी घायल हो गई है उसका एम्स में इलाज जारी है। खतरे से बाहर है वह।

डीडी नगर पुलिस ने बताया कि रोहणीपुरम निवासी शुभांकर नंदी पेशे से एलआईसी एजेंट है। घर पर पत्नी एवं दो बच्चे हैं। शुक्रवार को पत्नी काकोली नंदी बच्चों को ट्यूशन के लिए छोड़ कर बाहर से लौटी। इसी बीच शुभांकर नंदी पहुंचा। उसने पत्नी काकोली को किसी से मोबाइल पर बात करते पाया जिस पर उसने उसका मोबाइल मांगा जो पत्नी ने तुरंत लॉक कर दिया था। इस पर उसने पासवर्ड पूछा, जो पत्नी ने नहीं बताया। बकौल शुभांकर इससे उसे गुस्सा आया और उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 2 गोली पत्नी पर दागी।

एक गोली हथेली तो दूसरी कंधे पर लगी। उसने किचन में घुसकर गोली मारी। गोली लगने से बुरी तरह भयभीत पत्नी काकोली घर से बाहर निकाल बीच सड़क पर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते भागने लगी। तो पीछे शुभांकर पिस्तौल लेकर दौड़ा। पत्नी भागते वक्त लड़खड़ा कर गिरी।जिस पर उसे पकड़ शुभांकर ने मारा पीटा। आवाज सुन आसपास के लोग सड़क पर पहुंचे किसी ने पुलिस को, खबर कर दी। आरोपी तब भाग खड़ा हुआ था। पुलिस काकोली को एम्स ले गई। जहां उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण मेंहै। हालांकि मामले को गंभीर प्रकरण मानते हुए पुलिस ने 307 धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बहरहाल आरोपी पति शुभांकर को पुलिस ने इलाके के एक तालाब के पास पिस्तौल समेत पकड़ लिया है। उस पर रिपोर्ट आधार पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चर्चा है कि दोनों के मध्य अक्सर लड़ाई होते रहती है।

(लेखक डॉ. विजय)

About The Author