Fri. Feb 27th, 2026

Surajpur News: 5 साल की मासूम बच्ची कुएं में गिरी, DDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला

Surajpur News: छत्तीसगढ़। सूरजपुर के तिलसिवा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव की 5 वर्षीय बच्ची के कुएं में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के बाद डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कल देर शाम अपने घर के नजदीक खेलते समय बच्ची कुएं में गिर गई जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

बता दें कि घटना की जानकारी रात में ही पुलिस और डीडीआरएफ़ टीम को दे दिया गया था, लेकिन रात होने की वजह से डीडीआरएफ की टीम आज सुबह घटनास्थल पहुंची और बच्ची के शव को बाहर निकाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

About The Author