Fri. Mar 13th, 2026

किशोरों के लिए जल्द ही नयी घोषणा, ग्रीष्मकालीन अवकाश में लगेगा खेल प्रशिक्षण शिविर

Raipur News:

Raipur News: खेल शिविर पूर्णतः निशुल्क होंगे। सुबह-शाम आयोजित होगे। जिला स्तर पर खेल विभाग शिविर लगाकर विविध खेलों में 21 दिन का प्रशिक्षण देगा।

Raipur News रायपुर।  सरकार बदलने के बाद खेल संचालनालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खेल प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रहा हैं, जो 21 दिनी होगा। करीब 5 वर्षों बाद फिर एक बार किशोर आयु वर्ग के बच्चे खेल मैदान की ओर रुख करेंगे। ततसंबंध में आदेश हो गया है। खेल शिविर पूरे प्रदेश में आयोजित
होंगे।

प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जल्द ही ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू होंगे

बताया गया है किये खेल शिविर पूर्णतः निशुल्क होंगे। सुबह-शाम आयोजित होगे। जिला स्तर पर खेल विभाग शिविर लगाकर विविध खेलों में 21 दिन का प्रशिक्षण देगा। रायपुर में 15 मई से शिविर लगना तय हुआ है। कोशिश की गई है कि प्रशिक्षण शिविर में ज्यादा से ज्यादा ओलंपिक खेलों को शामिल किया जाए। शिविर 1 मई से 15 जून के बीच 21 दिन का शिविर भी लगाया जा सकता है। गौरतलब हो कि राज्य भाजपा सरकार ने अपने पूर्व के तीन कालों में उक्त शिविर लगाया था। परंतु पिछले 5 वर्षों से यह बंद रहा। शिविर सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग हेतु लगेगा, जो जिला स्तर पर लगेगा। सुबह- शाम 2-2 घंटे का प्रशिक्षण होगा। कोच व पीटीआई के माध्यम से आयोजित होगा। खेल संघ भी इसमें सहयोग करेंगे।

जिला खेल अधिकारी सभी खेल संघो की बैठक करेंगे। जिसकी अध्यक्ष जिलाधीश करेंगे स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों को शिविर में रखा जाएगा।प्रत्येक जिलों को खेल सामग्री दिया जाएगा। शिविर उद्घाटन, समापन कार्यक्रम होंगे। शिविर की मॉनिटरिंग खेल संचालनालय स्तर पर होगी। रायपुर जिला खेल संघ वेट लिफ्टिंग, फुटबॉल,स्क्वैश, टेबल टेनिस, मार्शल आर्ट्स व योग के तहत कराटे,जूड़ों, थाई बॉक्सिंग आदि खेल को प्रशिक्षण शिविर हेतु चुना है। शिविर अंडर 6 से लेकर अंडर 17 तक आयु वर्ग के बच्चों, किशोरों के लिए है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author