Fri. Feb 13th, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल मेें मंडरा रहा सियासी संकट,स्पीकर ने BJP के 14 विधायकों को किया निलंबित

Himachal Pradesh: हिमाचल में सियासी संकट मंडरा रहा है। बजट सत्र में स्पीकर ने 14 BJP विधायकों को निलंबित कर दिया है।

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र के दौरान स्पीकर ने भाजपा के 14 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। सदन से सस्पेंड किए गए विधायकों में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सदन की कार्यवाही के दौरान उनके साथ बदसलूकी और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले, स्पीकर ने राज्यपाल से भी मुलाकात की थी। मिलम्बित किये गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जनक राज, लोकेंद्र, रणवीर निक्का सहित 14 भाजपा विधायक शामिल हैं। सस्पेंड किए जाने के बाद मार्शल ने सबको विधानसभा से बाहर निकाला।

निलंबित विधायकों में ये हैं शामिल…
विपक्ष के 15 भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर शामिल हैं। सिंह गांधी को आज विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कथित तौर पर नारेबाजी और दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला में बुधवार को हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ। इस दौरान हंगामा हुआ जिसमें विपक्षी विधायकों पर स्पीकर के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज का आरोपों के सदन में हंगामा हुआ। इस दौरान विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने मार्शल को निष्कासित सदस्यों को बलपूर्वक सदन से बाहर ले जाने के आदेश दिए।

About The Author