Sat. Feb 14th, 2026

सपा ने किया राज्य कार्यकारिणी टीम की घोषणा, बनाए गए चार उपाध्यक्ष, देखे लिस्ट

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर आगे बढ़ते हुए आज 182 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष व तीन महासचिव बनाए गए। आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम को सचिव बनाया गया है। इसकी सूची पार्टी के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है।

जारी की गई सूची के अनुसार, राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, 61 सचिव और बाकी के लोगों को सदस्य बनाया गया है।

 

 

 

बता दें कि शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं। जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे।

About The Author