Fri. Nov 6th, 2026

बैंकॉक स्कूल में गोलीबारी: छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

Shooting at School near Bangkok: थाईलैंड के एक नामी स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई है। यह घटना राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में हुई, जहां एक छात्र ने अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में 15 बच्चे घायल हुए और एक टीचर की मौत हो गई। टीचर को गोली मारने के बाद छात्र ने खुदकुशी कर ली। गोली चलाने वाला छात्र एक टीनएजर था उसकी उम्र 19 साल से कम थी। स्थानीय ब्रॉडकास्टर ‘थाई PBS’ ने बताया कि यह स्कूल ‘डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल’ है।

बार-बार ऐसी घटनाओं से क्यों दलह रहा थाईलैंड?

AFP की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस इलाके में गोलीबारी हुई, वहां थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। अनुमान है कि देश में लगभग 1 करोड़ बंदूकें हैं यानी हर सात लोगों पर एक बंदूक। बंदूक कंट्रोल कानूनों को सख्त करने के वादों के बावजूद, गोलीबारी की घटनाएं होती रही हैं। पिछले ही साल फरवरी में, थाई पुलिस ने एक किशोर बंदूकधारी को गोली मारकर गिरफ्तार किया था, जिसने दक्षिणी थाईलैंड के एक स्कूल में गोलीबारी की थी। इस घटना में स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई थी और दो छात्र घायल हो गए थे।2022 में, बंदूक और चाकू से लैस एक पूर्व पुलिसकर्मी देश के उत्तरी हिस्से में एक नर्सरी में घुस गया और उसने 24 बच्चों और 12 वयस्कों की हत्या कर दी। यह थाईलैंड में हुए सबसे भयानक नरसंहारों में से एक था।

सुरक्षाकर्मियों ने जनता की अपील

आपातकालीन कर्मचारियों की ओर से जारी तस्वीरों में, एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने के साथ ही छात्रों को स्कूल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए । इस घटना का लाइव प्रसारण भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सुरक्षा कर्मियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस घटना की लाइव प्रसारण न करें।

 

About The Author

SKY TMT