Wed. Feb 25th, 2026

Lok Sabha Election 2024: शेयरिंग का बना मुद्दा, कांग्रेस का अखिलेश को मैसेज, ‘अब राहुल गांधी बात नहीं करेंगे’

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल नहीं होंगे।

Lok Sabha Election 2024: लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा होता नहीं दिख रहा है। आधिकारिक तौर पर दोनों दल अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। ताजा खबर यह है कि कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर वार्ता विफल हो गई है। अब दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल नहीं होंगे।

खबरों के मुताबिक, कांग्रेस ने सपा से 20 सीट की मांग की थी, जबकि अखिलेश यादव 17 सीट तक देने को तैयार हो गए थे। कांग्रेस अपनी मांग पर अड़ी रही। दोनों दलों के बीच बीती रात उस समय वार्ता फेल हो गई, जब कांग्रेस ने अखिलेश को कह दिया कि इस मुद्दे पर अब राहुल गांधी कोई बात नहीं करेंगे। यदि आपको बात करना है कि पार्टी के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से कर लें। कांग्रेस के इस संदेश के साथ ही बातचीत के सभी दरवाजे बंद माने जा रहे हैं।

कांग्रेस ने 20 सीटों की अपनी लिस्ट अखिलेश यादव तक पहुंचा दी थी। इनमें मुरादाबाद की सीट भी शामिल थी, जो सपा का गढ़ रहा है। अभी यहां से सपा के एचटी हसन सांसद हैं। कांग्रेस ने जिन सीटों की मांग की थी, उनमें लखनऊ, वाराणसी के साथ ही अमरोहा, बाराबंकी, सीतापुर, फूलपुर, सहारनपुर, अलीगढ़, भदोही, डुमरियागंज, देवरी भी शामिल हैं। सपा का कहना है कि ये सीटें कांग्रेस को नहीं दी जा सकती है, क्योंकि वहां पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बहुत बड़ा अंतर है।

About The Author