Wed. Apr 1st, 2026

Raipur Crime News : माना बाल संप्रेक्षण गृह से फरार 7 आरोपी अब बालिग हो चुके हैं, अतः जेल भेजे गये

Raipur Crime News :

Raipur Crime News :

Raipur Crime News : माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने वाले सातों आरोपियों को Raipur Crime News माना पुलिस ने पकड़ने के बाद केंद्रीय जेल भेज दिया है।

दरअसल सातों आरोपी अब बालिग हो गए हैं। जिसकी जानकारी माना संप्रेक्षण गृह ने नहीं दी थी। घटना बाद यह तथ्य सामने आया। जिस पर फरार आरोपियों को दबोचने के बाद सीधे सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। इन सब पर गृह के एक अन्य अपचारी बालक पर जानलेवा हमला, गैंगबाजी,गृह के वार्डन पर जानलेवा हमला, गृह से दीवार फांदकर,भगाने का आरोप है। लिहाजा पुलिस ने सब पर कार्रवाई की है।

फरारी बाद पकड़े गए सभी आरोपियों में क्रमशः जावेद अली, मोहम्मद महफूज, अजय साहू, शुभम साह, मोनू यादव, रोहन विश्वकर्मा, रूपेश उर्फ मच्छर शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 323, 506 किशोर न्यायालय अधिनियम 2015 की धारा 77 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

(लेखक डॉ. विजय)

About The Author